गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता ।उचकागांव हाई स्कूल परिसर एवं श्यामपुर बाजार स्थित मैदान में 27 एवं 28 फरवरी को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह के निर्देशन में उचकागांव क्लस्टर द्वारा आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एचडीएफसी बैंक के कलेक्शन मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहले मैच में कटेया ने थावे को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में कुचायकोट ने हथुआ को 4-1 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में कटेया टीम ने कुचायकोट को 2-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रिले दौड़ में 12 टीमों ने भाग लिया, जि...