बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। मई में होने वाली फुटबाल स्टेट प्रतियोगिता में सीआरएस नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। जिन खिलाड़ियों के पास अपना सीआरएस सेंट्रलाइजेशन रजिस्ट्रेशन सिस्टम नंबर होगा वही जिला ट्रायल में भाग ले सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी मोना रॉबिंसन का कहना है, जो खिलाड़ी बाहर रहते हैं, वह अपना ट्रांसफर करा लें। दो जगह से लीग में नहीं खेल सकते। फुटबाल छात्रावास बरेली के एक्स खिलाड़ी जो छात्रावास छोड़कर अपने जिलों में जा चुके हैं, वह बरेली मंडल से नहीं खेल सकेंगे। अपना ट्रांसफर अपने जिले में कराकर अपने जिले से स्टेट चैंम्पियन में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...