लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबाल के आयोजन की तैयारियां लोहरदगा में शुरू हो गयी हैं। शुक्रवार को जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में इस लीग में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। इसमें लोहरदगा, भण्डरा, किस्को, कुडू, कैरो, पेशरार प्रखंड और शहर के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के चयन के लिए एनआइएस कोच पूर्व संतोष ट्राफी खिलाडी एवं चर्चिल ब्रदर्स के लिए खेल चुके शशि कुमार चयनकर्ता के रूप में मौजूद थे। लोहरदगा जिले में पहली बार चयन के लिए इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी आए। ट्रायल के पहले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा 26 अक्तूबर तक कर दी जाएगी। इसी दिन लोहरदगा प्रीमियर लीग की जर्सी लांच की जाएगी। चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में लीग के संयोजक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.