गाजीपुर, जून 17 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान स्मृति राज्य स्तरीय रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबूरना फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्टिंग क्लब अखिनी बिहार को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रोमांचक मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। मैच का शुभारंभ महताब आलम और कल्लू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे मिनट में जबूरना के जीशान खान ने गोल करने का बेहतरीन प्रयास किया, लेकिन अखिनी के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर टीम को बढ़त लेने से रोक दिया। इसके बाद अखिनी के अभिषेक पटेल ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।पहले हाफ के 20वें मिनट में जबूरना के फैजान खान ने...