सिद्धार्थ, मार्च 18 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जुनियर फुटबाल बालक, कबड्डी बालक-बालिका एवं हैंडबाल बालक-बालिका की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें फुटबाल में एसडीआर टाइटन व कबड्डी में यूपीएस बूड़ा विजेता बना। फुटबाल जूनियर वर्ग बालक में आठ टीमों के 128 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी जूनियर बालक व बालिका वर्ग में आठ-आठ टीमों के 192 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हैंडबाल जूनियर बालक व बालिका वर्ग में आठ टीमों के 192 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जुनियर फुटबाल बालक वर्ग में एसडीआर टाइटन ने सेंट जेवियर्स स्कूल को 3-0 से पराजित कर विजेता बनी।जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में यूपीएस बूड़ा विजेता एवं जनता इंटर कॉलेज असिधवा उपविजेता रहीं। जूनियर बालिका वर्...