गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में शुक्रवार को एआईएफएफ यूथ लीग (अंडर - 16) मुकाबले में इंटर काशी और इंफोकस फुटबॉल अकादमी, कोलकाता के बीच फटबाल मैच हुआ। इसमें इंफोकस फुटबॉल अकादमी ने 2-1 से जीत दर्ज की। दर्शक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नेहरू स्टेडियम में इंफोकस फुटबॉल अकादमी ने मैच शुरू होने के बाद 13 वें मिनट में पहला गोल करते हुए बढ़ता बना लिया। इंटर काशी ने शानदार वापसी करते हुए 25 वें मिनट में अद्विक के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 से एक गोल करते हुए बराबर कर दिया। पहला हाफ टाइम के बाद एक एक की बराबरी समाप्त हुआ। हाफ टाइम के बाद काफी तेज और प्रतिस्पर्धात्मक रही। 59 वें मिनट में इंफोकस फुटबॉल अकादमी के दूसरा गोल दागकर टीम को दो एक की बढ़त करते हुये जीत दर्ज किया। इस दौरान जिला क्...