कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित महाराणा प्रताप मेमोरियल फुटबाल चैम्पियनशिप में रायल क्लब और अरमापुर क्लब के बीच फाइनल मुकाबला अब रविवार को होगा। मुकाबला देर शाम खेला जाना था लेकिन, मैच फीस और आयोजन संबंधी फैसले को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी पक्षों को शांत कराया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए लीग चरण के मैचों में रायल क्लब ने गोल्डन क्लब को 3-1 से, टैलेंट क्लब ने कैंट क्लब को 1-0 से पराजित किया। वहीं, सेमीफाइनल में अरमापुर क्लब ने टैलेंट क्लब को 1-0 से, रायल क्लब ने न्यू ओपी क्लब को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल से पहले मैच फीस को लेकर रेफरी, आयोजकों और फाइनलिस्ट टीमों के बीच कहासुनी हो गई। झड़प के बाद आयोजकों ने फाइनल मैच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.