देहरादून, जुलाई 1 -- ढोंडुपलिंग फुटबॉल क्लब क्लेमनटाउन द्वारा तिब्बती समाज के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर बुधवार से तिब्बत स्कूल के फुटबॉल मैदान में राज्य स्तरीय ओपन एज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। जिसमें उद्घाटन मैच में मुंडा ब्रदर्स एफसी ने ढोंडुपलिंग एफसी को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में दून चैलेंजर ने कोको डेकलिंग एफसी को 1-0 से परास्त किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन तिब्बती कॉलोनी देहरादून के महासचिव लोपसोंग ताशी ने किया। टूर्नामेंट के चीफ रेफरी एवं मैच कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में नवीनतम फीफा नियमों के अनुसार मैच कराए जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में रेफरियों का विशेष कार्यशाला आयोजित कर उन्हें नए नियमों का प्रशिक्षण दिया गया था। यह भी पढ़ें- दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय ...