फुटबाल प्रतियोगिता : अंडर-17 में वाराणसी की टीम चैंपियन
आजमगढ़, जुलाई 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को समापन हो गया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को हराकर वाराणसी मंडल चैंपियन बना। सेमीफाइनल में वाराणसी ने आजमगढ़ को 2-0 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने स्पोर्ट्स कालेज सैफई को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज सैफई तथा स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को ट्राई ब्रेकर मुकाबले मे 4-3 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण मुबारकपुर खेल मैदान में पानी भरने से मोहम्मदाबाद में प्रतियोगिता कराई गई। यह भी पढ़ें- आजमगढ़ मंडल बना उपविजेता, सभी ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.