फुटबाल क्लस्टर में द्वितीय उपविजेता बनी फुटबाल टीम
कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर। लखीमपुर खीरी स्थित अंजनी इंटरनेशनल स्कूल में फुटबाल क्लस्टर प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त के बीच हुई। इसमें शहर के पूर्णचंद्र स्कूल की अंडर-19 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे उपविजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश के 113 स्कूल ने हिस्सा लिया। पूर्णचंद्र स्कूल ने अपने अभियान की शुरुआत दमदार अंदाज में की। पहले मुकाबले में अवध इंटरनेशनल स्कूल (अयोध्या) को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में डीएमए-2 कानपुर को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में आनंदराम जयपुरिया स्कूल (लखनऊ) को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टीम ने डीएन स्कूल शिकोहाबाद को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में डीपीएस कल्याणपुर के खिलाफ रोमांचक मुकाबला हुआ। टाईब्रेकर में पूर्णचंद्र की टीम 3-2 से हार गई। स्कूल के प्रिंसिपल राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.