मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादाबाद। जीविका बचाओ आन्दोलन समिति की शनिवार को सिविल लाइंस स्थित डॉ.बीआर आंबेडकर पार्क की बैठक में शहर के फुटपाथ से ठेले हटाने के विरोध में आंदोलन का निर्णय लिया गया। मामले को लेकर दो जनवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का ऐलान हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हर किशोर सिंह तथा संचालन लालता प्रसाद ने की। समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम की ओर से जैन मन्दिर से जबरन ठेले हटाये जा रहे हैं। ठेलों के हटाने और जब्त करने से इसके सहारे गुजर बसर करने वालों का नुकसान हो रहा है। बैठक में कैलाश सिहं, फुरकान, नितिन, तस्लीम, जगराम, महावीर, प्रभा देवी, कमला देवी, शान्ति, नेहा, जिकरान, गणेश, राजेश, शकील सहित कई ठेले वाले भौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.