फुटपाथ पर सो रहे बच्चे को डीसीएम ने कुचला
लखनऊ, अप्रैल 29 -- वृंदावन सेक्टर-10 में बुधवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम ने फुटपाथ पर सो रहे 10 वर्षीय शिवम को कुचल दिया। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। शिवम सेक्टर सी अलीगंज का रहने वाला था। उसका बड़ा भाई श्रेष्ठ शादी समारहो में कैटरिंग में बर्तन धोने का काम करता था। वृंदावन कालोनी में मंगलवार रात शादी समारोह में शिवम भी भाई के साथ पहुंचा था। बुधवार तड़के श्रेष्ठ बर्तन धुल रहा था। शिवम वहीं फुटपाथ पर सो गया था। इस बीच डीसीएम चालक ने एकाएक गाड़ी बैक की। पीछे फुटपाथ पर सो रहे शिवम पर डीसीएम का पहिया चढ़ गया। यह भी पढ़ें- गली में खेल रहे बच्चे की कार से कुचलकर मौत, दो घायल हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवारीजन पहुंचे। शिवम के पिता सौरभ ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.