फुटपाथ पर सज रही दुकानें, अस्पताल पहुंचना मुश्किल
भदोही, जुलाई 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित राजा पार्क से लेकर महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल गेट तक फुटपाथ पर लगी दुकानें परेशानी का सबब बने हुए हैं। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस सायरन बजाती रहती है। लेकिन पटरी दुकानदारों और ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। सौ मीटर की दूरी तय करने में एंबुलेंस को पांच से सात मिनट तक का समय लग जाता है। आए दिन वाहन निकालने को लेकर पटरी कारोबारी और दूर-दराज से आए लोगों में विवाद होता रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटपाथ का निर्माण पैदल चलने वालों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किया जाता है। लेकिन जब उसी पर दुकानें सज जाती हैं तो उसका उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है। लोगों का सवाल है कि यदि फुटपाथ पर भी नहीं चल सकते, तो आखिर पैदल चलें कहां। व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.