कानपुर, मई 29 -- चकेरी। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के तेरह ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार रात फुटपाथ पर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच है। उसके शरीर पर गहरे नीले रंग की लोअर और काले रंग के कपड़े हैं। इसके सात भगवा रंग का गमछा भी पड़ा मिला। मामले में मिल्क बोर्ड चौकी प्रभारी शिवा सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया हीट स्ट्रोक से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...