फुटपाथ पर बना अवैध शौचालय गिराया
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए फुटपाथ पर बने अवैध शौचालय को ध्वस्त कर दिया। सेंट गेब्रियल स्कूल गेट नंबर-2, केशव नगर के पास फुटपाथ और सड़क पर बने अनधिकृत शौचालय की शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की और मार्ग को कब्जा मुक्त कराया।जोनल अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अभियान के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सेवा अस्पताल तक मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाया गया। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात और आवागमन को सुगम बनाया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.