फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा प्रशासन मौन, पैदल चलना दूभर
मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी,नसं। शहर की अधिकांश मुख्य सड़कों का फुटपाथ अतिक्रमण का शिकार है। जिन पर चलना वरिष्ठ नागरिकों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। आलम यह है कि शहर के करीब 30 हजार वरिष्ठ नागरिकों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ ही नहीं बचे हैं। शहर के मेन रोड मीना बाजार, अस्पताल रोड, छतौनी रोड , बलुआ की स्थिति सबसे खराब है। ठेला-खोमचे वालों की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। फुटपाथ पर कब्जा, सड़क पर मौत का खतरा : मेन रोड के दोनों तरफ बने फुटपाथों पर दुकानदारों ने स्थायी कब्जा कर रखा है। साथ ही ठेले और फुटपाथी दुकानें इस कदर फैली हैं कि पैदल चलने की जगह ही नहीं बची। मजबूरी में बुजुर्गों को व्यस्त मेन रोड पर ही चलना पड़ता है। सड़क पर बेशुमार टेम्पो और ई-रिक्शा की भरमार है। तेज रफ्तार वाहन और अव्यवस्थित ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.