मुरादाबाद, जून 23 -- सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन मंदिर के पास फुटपाथ पर कब्जा करना दुकान संचालकों को महंगा पड़ गया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में तीनों दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा आसपास फलों का ठेला लगाने वालों का सामान भी जप्त करने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...