हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई, संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। दोपहर के समय लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोल्जर बोर्ड चौराहा, अटल चौक, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, पिहानी चुंगी और जिंदपीर चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे राहगीर और वाहन चालक घंटों फंसे रहते हैं। जाम की बड़ी वजह फुटपाथों पर किया गया अतिक्रमण है। दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क और फुटपाथ तक फैला रखा है, जिससे पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरना पड़ता है और यातायात और अधिक बाधित होता है। यह भी पढ़ें- शहर की हर मंडी, चौक-चौराहा और पथों में अतिक्रमण स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.