कौशाम्बी, जून 25 -- अजरौली ग्रामसभा के मजरा पूरब सरावां स्थित फुटपाथ पर गांव के दबंग किस्म के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत डीएम से करते हुए पीड़ित ने पैमाइश कराकर फुटपाथ से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में अजरौली निवासी राजेश कुमार पुत्र हर्ष नारायण ने आरोप लगाया कि गांव के कृष्ण कुमार, रबी सिंह, मनोज सिंह आदि ने फुटपाथ पर जबरन कब्जा कर रखा है। इससे पीड़ित को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मामले की शिकायत लेखपाल से की गई तो वह जांच करने पहुंचे। इस पर आरोपियों ने गाली देते हुए राजस्व टीम को मौके से भगा दिया। पीड़ित ने मौके पर पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को भेजकर अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...