महाराजगंज, मार्च 23 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद नौतनवा की सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर रविवार को थाना सभागार में बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने शहर में यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखने की सलाह दी।थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कई व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगा रहे हैं। इससे जाम लगने के साथ ही सड़क दुर्घटना होने की आशंका अधिक हो गई है। जाम लगने से शहरवासियों के साथ ही राहगीरों की सांसत हो गई है। जाम को समाप्त कराने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत कराना पड़ रहा है। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को खुद अतिक्रमण हटाने की सलाह दी। बैठक में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, सभासद जयप्रकाश मद्धेशिया, संतोष अग्रहरि, भुआल वर्मा, विंध्याचल अग्रहरि, सत्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.