फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक में दुकानदारों से आग्रह किया गया कि दुकानदार फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। इसके साथ ही कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा। इस दौरान योगेश गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, देवेंद्र सक्सेना, अमित मिश्रा, विमलेश मिश्रा, अनूप दुबे, रिंकू सक्सेना अदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...