कन्नौज, मार्च 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के जीटी रोड तिराहे पर अतिक्रमणकारी बुरी तरह हावी हैं। सड़क के दोनों साइड पर फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारी वाहनों को साइड देने के लिए भी जगह नहीं छोड़ते हैं। तमाम बार शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है।जीटी रोड तिराहे पर पार्क के आसपास अतिक्रमणकारी इस तरह हावी हैं, जैसे उन्होंने सड़क के किनारे फुटपाथ पर पट्टा करा लिया हो। यहां तक कि सड़क के डामर मार्ग के छोर तक फल विक्रेता अपनी दुकानों को सजाते हैं। जब इतने से भी उन्हें सुकून नहीं मिलता है तो अपने ठेले डामर मार्ग के ऊपर भी लगा लेते हैं। यह इलाका सर्वाधिक व्यस्ततम होने के कारण अक्सर अतिक्रमण की समस्या से राहगीरों को जूझना पड़ता है। कई बार पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को हटाया, और उन्हें चेतावनी दी। लेकिन पालिका प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.