साहिबगंज, जनवरी 22 -- साहिबगंज। नगर परिषद की ओर से गुरूवार को जिरवाबाड़ी रोड में नवनिर्मित दुकान व स्टॉलों को आवंटन किया गया। इसे लेकर शहर के पोखरिया स्थित टाउन हॉल में आज शिविर लगा कर दुकानदारों के बीच लॉटरी के माध्यम से स्टॉल का आवंटन कराया गया। नये स्थायी स्टॉल फुटपाथ के दुकानदारों को ही उपलब्ध कराया गया। इससे अब रोड आदि अतिक्रमित कर कोई दुकान जिरवाबाड़ी क्षेत्र में नहीं लगेगा। मौके पर नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, नगर प्रबंधक रवि कुमार, राजस्व निरीक्षक अमरजीत कुमार, नप कर्मचारी दिलीप शर्मा, कमल यादव सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.