फुटपाथ दुकानदारों के लिए पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला
बोकारो, सितम्बर 22 -- फुटपाथ दुकानदारों के लिए पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला फुसरो, प्रतिनिधि।फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए 'पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेला' लगाया गया। नगर मिशन प्रबंधक सुजीत त्रिवेदी ने बताया कि इसका उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी के कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना व उनका डिजिटल सशक्तिकरण करना है। इस मेले में लाभुकों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की गई और योजनाओं की जानकारी दी गई। इस योजना के तहत छोटे व्यवसायी बैंक से आसान किस्तों में प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय में 25 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। 50 हजार का ऋण ले चुके लाभुकों को व्यापार बढ़ाने के लिए क्रेडिट कार्ड का लाभ भी दिया जा रहा है। अभियान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.