कानपुर, अप्रैल 9 -- मूसानगर,संवाददाता। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति भले ही जागरूक कर रही हो लेकिन फुटपाथ और सड़कों पर बेवजह के अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इससे प्रतिदिन राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मूसानगर कस्बे में हालत ये हैं कि बाजार में बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे दुकानदार भी दुकान के बाहर ही कुछ सामग्री फुटपाथ पर रख देते है। इसके साथ मेन रोड पर भी फलों की दुकाने सजने के साथ दर्जनों ठेले भी सड़कों पर खड़े रहते है। वहीं आड़े-तिरछे वाहनों का जमावड़ा भी लगा रहता है। मूसानगर चौराहा से गजनेर जाने वाले मोड़ पर इस कारण आये दिन जाम लग जाता है। इससे लोगों को दिनभर जूझना पड़ता है। मूसानगर में यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर बढ़ती अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.