पटना, मार्च 2 -- सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान शुरू किया है। विभाग नगर निगम के साथ मिलकर इस संयुक्त अभियान को चला रहा है, जिसके तहत सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यह अभियान मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुरू किया गया है। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत फुटपाथ, मुख्य सड़कें, चौराहे और हाईवे पर अवैध कब्जे जैसे ठेले, दुकानें, शेड, अस्थायी निर्माण और पार्किंग संबंधी अतिक्रमणों को प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.