नई दिल्ली, मार्च 25 -- -दिल्ली के कई इलाकों में पीडब्ल्यूडी के फुटपाथों ओर कब्जे से लोगों की आवाजाही बाधित होती है नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पैदल आने-जाने वालों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से नपटेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी रोड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम का आगाज किया गया है। इसे राजधानी के अन्य इलाकों में चलाकर फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त किए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस व अन्य निकायों का सहारा भी लिया जाएगा।पैदल यात्रियों को सुगम मार्ग देकर उनके साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना सरकार की प्राथमिकता है। इसे लेकर कई स्तर पर काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने अपनी 1400 किलोमीटर की सड़कों पर बड़े स्तर पर फुटपाथों का जीर्णोद्धार कराया ...