पटना, फरवरी 6 -- प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने राजधानी सहित जिले में प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने का निर्देश दिया है। वे शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ पटना शहर में यातायात-प्रबंधन तथा प्रमुख मार्गों पर चलाए जा रहे अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त ने कहा कि पैदल चलने वाले यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। फुटपाथ मुख्यतः पैदल चलने वाले लोगों के लिए ही है। कहा कि सुव्यवस्थित यातायात-प्रबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रमंडलीय आयुक्त कहा कि पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए अधिकारी एक्शन मोड में रहें तथा परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने के लिए तत्पर रहें। सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग होन...