फुटपाथों पर हुए कब्जों पर चला बुलडोजर
आगरा, जून 17 -- शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम की टास्क फोर्स ने मस्ता की बगीची रतनपुरा से लंगड़े की चौकी तक व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों तख्त, काउंटर, टिन शेड, खोखे और ठेलों को हटाकर नष्ट किया गया तथा बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया। नगर निगम की कार्रवाई शुरू होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई कारोबारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया और बुलडोजर के आगे खड़े होकर अभियान को रोकने का प्रयास किया। हालांकि टास्क फोर्स और निगम अधिकारियों की सख्ती के चलते विरोध कर रहे लोगों की एक नहीं चली और अभियान निर्धारित योजना के अनुसार जारी रहा। यह भी पढ़ें- जौहरी बाजार से दरेसी तक अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी अभियान का नेतृत्व कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.