फुटपाथों पर अतिक्रमकारियों का कब्जा
सहारनपुर, जून 24 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीतल टंडन ने शहर में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित फुटपाथों की व्यवस्था कराने की मांग की है। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी फुटपाथों पर सुरक्षित आवागमन को नागरिकों का मूल अधिकार माना है, लेकिन शहर के अधिकांश क्षेत्रों में फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार को दिए ज्ञापन में बताया गया कि सड़कों के चौड़ीकरण और विकास कार्यों के बावजूद पैदल यात्रियों की सुविधाओं की लगातार अनदेखी हुई है। बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों और प्रमुख मार्गों पर फुटपाथों पर दुकानें, ठेले, पार्किंग और अस्थायी कब्जे होने से लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने, नए सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.