सहरसा, मार्च 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। अतिक्रमण मुक्त अभियान में हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों के लिए अलग वेंडिग जोन की मांग एमएलसी डाॅ अजय कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद् में रखी। विधान परिषद में नगर विकास मंत्री से सदस्य ने कहा कि जाम की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण मुक्त अभियान स्वागतयोग्य कदम है। लेकिन इस अभियान में उजड़ने वाले रेहड़ी वाले,ठेला वाले, फुटपाथी दुकानदार, खुदरा सब्जी विक्रेता गरीब समुदाय के लोग हैं और उनके समक्ष जीवनयापन का प्रश्न है। विधान पार्षद ने अलग वेंडिग जोन बनाकर इन दुकानदारों को पुनर्स्थापन की मांग सदन में नगर विकास मंत्री से की है । उन्होंने बताया कि जिलापदाधिकारी से इस सबंध मुलाकात कर अलग वेडिंग जोन बनाने का सुझाव दिया है।अलग वेंडिग जोन निर्माण से गरीब दुकानदार को जीविकोपार्जन का सहारा मिलेगा।सदस्य ने वीर कुंवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.