फुटपाथी दुकानों के लिए वरदान बन रही पीएम स्वनिधि योजना
नवादा, सितम्बर 27 -- कमजोर एवं मध्यम वर्ग के फुटपाथी दुकानदारों, वेंडरों एवं छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना वरदान साबित हो रही है। इसके तहत हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में सर्वे कर विधिवत पंजीयन कर अब तक कुल 13 सौ फुटपाथी दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडरों और छोटे कारोबारियों को विभिन्न बैकों के माध्यम से एक करोड़ दस लाख रूपये का ऋण मुहैया कराया गया है। सरकार की इस योजना से कर्ज तले दबे छोटे कारोबारियों को एक ओर जहां बड़ी राहत मिली है, दूसरी ओर उन्हें सम्मान पूर्वक व्यवसाय करने का हक भी प्रदान कर रहा है। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर परिषद मुस्तैदी से जुटी है। कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन की देखरेख में केंद्र प्रायोजित आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों सहित कई अन्य को आजीविका प्रभारी विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.