आदित्यपुर, जनवरी 4 -- आदित्यपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एनआईटी जमशेदपुर आगमन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हटाए गए फुटपाथी दुकानदारों ने एक बार फिर अपनी दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की है। इस मांग को लेकर आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-04 से लेकर एनआईटी गेट तक के फुटपाथी दुकानदार बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। फुटपाथी दुकानदारों ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान प्रशासन के अनुरोध पर उन्होंने स्वयं अस्थायी रूप से अपनी दुकानें हटा ली थीं। उस समय उपायुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि राष्ट्रपति का दौरा संपन्न होने के बाद उन्हें पुनः दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन कार्यक्रम समाप्त हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उन्हें दोबारा दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.