बक्सर, मार्च 23 -- मुलाकात नगर के फुटपाथी दुकानदारों ने प्रशासन पर जताई नाराजगी पूर्व छात्र नेता ने समस्या को लेकर अधिकारियों से की बात फोटो संख्या- 33, कैप्सन- सोमवार को फुटपाथ विक्रेता दुकानदारों के साथ नगर परिषद के ईओ से मुलाकात करते राजाराम यादव। बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर के फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं को लेकर पूर्व छात्र नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजाराम यादव रविवार को सब्जी विक्रेताओं के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों की समस्याओं को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा। विक्रेताओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि नप के कुछ कर्मी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। कई बार अचानक आकर न केवल उनका सामान जब्त कर लेते हैं, बल्कि उनके साथ मारपीट भी करते हैं। छात्र न...