पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गैस सिलेंडर के किल्लत ने फुटपाथी खाद्य सामग्री बनाकर बेचने वाले दुकानदारों की रफ्तार को धीमी कर दी है। गैस सिलेंडर के किल्लत के कारण ठेला पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार काफी परेशान हो गए हैं। पहले की तुलना में अब उनकी व्यवसाय कम हो गया है। ठेला पर दुकान लगाकर चाय बेचने वाला संतोष कुमार ने कहा कि जब गैस सिलेंडर आसानी से मिलती तो ग्राहकों को तुरंत चाय बनाकर पिलाते थे,परंतु अब सिलेंडर नहीं मिलने के कारण पत्थर कोयल के चूल्हा पर चाय बनाकर बेचना मजबूरी हो गया है। पत्थर कोयला का भी जहां आठ से 10 रुपए मिलता था,वह भी अब 20 से 25 रुपए किलो मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो स्थिति होती जा रही है,अब परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि दुकान अब कम चल रहा है। ग्राहक इंतेजार करने को तैयार नहीं रहते हैं।...