खगडि़या, जनवरी 6 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल नगर क्षेत्र के फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं के प्रति गहरी संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। शहर के हृदय स्थल राजेन्द्र चौक एवं स्टेशन रोड से अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत हटाए गए फुटकर विक्रेताओं की आजीविका पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए उन्होंने इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। इस मानवीय संकट को ध्यान में रखते हुए सदर विधायक श्री मंडल ने डीएम श्री नवीन कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल की। बैठक के उपरांत निर्णय लिया गया कि फुटकर विक्रेताओं को पूरब केबिन ढाला के समीप वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे अपनी दुकानों का संचालन कर सकेंगे। शहर में अतिक्रमण हटाए जाने के पश्चात बड़ी संख्य...