प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- देल्हूपुर इलाके के खरवई गांव निवासी पारसनाथ बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। देल्हूपुर थाने के बगल एक युवक उनसे फुटकर मांगने लगा। पारसनाथ ने जैसे ही रुपये निकाल कर उसे फुटकर देना चाहा वह रुपये छीनकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...