नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, वसं। प्रशांत विहार और रोहिणी सेक्टर- 9, 13 व 14 में रहने वाले लोगों को सड़क पार करने में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन के पास फुटओवर ब्रिज व सब-वे निर्माण का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का रास्ता पीतमपुरा की तरफ खुलता है और इससे प्रशांत विहार, रोहिणी सेक्टर-9 और अन्य सेक्टरों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...