फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सिविल लाइन स्थित गुरु अंगद देव कॉम्प्लेक्स से कंचनतारा जाने वाले मार्ग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग तेज हो गई है। हाल ही में इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नैनीताल रोड स्थित शिशु मंदिर इंटर कॉलेज मोड़ के पास शीघ्र फुटओवर ब्रिज निर्माण कराने और निर्माण पूरा होने तक अस्थायी रूप से बंद कट खोलने की मांग की गई। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि आवास विकास, जगतपुरा, मुखर्जी नगर, रविंद्र नगर, शिवनगर, आजाद नगर, विवेक नगर, ट्रांजिट कैंप, कल्याणी व्यू और धोबीघाट समेत आसपास के क्षेत्रों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.