मुरादाबाद, जनवरी 30 -- आरएसडी एकेडमी के ताइक्वांडो खिलाड़ी आशीष सिंह का चयन 13वीं फुजैराह कप अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता दो से पांच फरवरी तक दुबई के फुजैराह शहर में आयोजित होगी। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने शुक्रवार को बताया कि आशीष के उभरते खिलाड़ी हैं, जो लगातार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित फेडरेशन कप में आशीष ने रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश व मुरादाबाद का नाम रोशन किया था। कैडेट वर्ग में अंडर-37 किलोग्राम भार वर्ग के आशीष को आरएसडी एकेडमी व जिला संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.