फुगाना पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- बुढ़ाना फुगाना पुलिस ने स्कूल में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।फुगाना थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने गांव लोई के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोरों द्वारा 4 भगोने और गैस सिलेंडर चोरी होने की तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर एक टीम चोरी का खुलासा करने के लिए गठित की थी। एसआई अजित कुमार, कोशेन्द्र तोमर, सिपाही अमित कुमार व शिवम चंद्रा ने लोई नहर पुलिया से सुहैल पुत्र शमीम निवासी गांव लोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ सामान और एक चाकू बरामद किया। सुहैल द्वारा थाना तितावी क्षेत्र में भी चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.