मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- फुगाना थाने में रात्रि में भाकियू कार्यकर्ताओं व थानाध्यक्ष के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी। कार्यकर्ताओं ने वार्ता के बाद चेतावनी देकर धरना समाप्त कर दिया। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए रात्रि करीब 10 बजे फुगाना थाने में धरना शुरु कर दिया था। रात्रि में ही थानाध्यक्ष विजय कुमार व भाकियू नेताओं के बीच लम्बी वार्ता के बाद सहमति बन गई और रात्रि 2 बजे चेतावनी के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वार्ता में भाकियू जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, ब्लाक अध्यक्ष सुधीर प्रधान, नगर अध्यक्ष मौ. इशरार, विकास प्रधान, पिंटू बालियान आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.