नई दिल्ली, अगस्त 14 -- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़े मामले की जांच अब तकनीकी पहलुओं पर केंद्रित हो गई है। विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी हुई, जिसके चलते चार सेकंड तक विमान पायलटों के नियंत्रण से बाहर रहा। एयरबस द्वारा प्रारंभिक तौर पर डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) के विश्लेषण करने के बाद ये जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच के बाद एयरबस ने विमान के ऑटोमैटिक फ्लाइट, सेंसर और हाइड्रोलिक सिस्टम की चार से पांच बार जांच करने के निर्देश दिए हैं। एयरबस के निर्देश पर एयर इंडिया की तकनीकी टीम नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़ी एजेंसियों की निगरानी में जांच में जुटी है। विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी हुई, जिसके चलते विमान नियंत्रण से बाहर हुआ। अब आने वाले दिनों में अलग-अलग समय पर विमान से जु...