नई दिल्ली, अगस्त 14 -- थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का एयरबस-320 विमान चार सेकंड के लिए नियंत्रण से बाहर हो गया था। विमान में कई बार हाइड्रोलिक फेल्योर की गड़बड़ी आई थी। इस कारण विमान एक झटके में 300 फीट नीचे आया था। एयरबस के सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है। एयरबस के विश्लेषण के अनुसार चार अगस्त को दो सेकंड में तीन बार विमान की हाइड्रोलिक प्रणाली फेल हुई थी और इसे ठीक होने में सात सेकंड का समय लगा था। विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ एलीवेटर और एलेरॉन्स चार सेकंड के लिए नियंत्रण से बाहर हो गए थे। यह भी पढ़ें- 4 सेकेंड तक कंट्रोल से पूरी तरह बाहर था एयर इंडिया का विमान, फिर 300 फीट नीचे. पायलट कहां था? एलीवेटर और एलेरॉन्स विमान नियंत्रण का मुख्य माध्यम होते हैं। एलीवेटर से विमान को ऊपर और नीचे लाया जाता है। वहीं एलेरॉन्स स...