सुपौल, मार्च 21 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब छह बजे हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुखानगर-गणपतगंज मुख्य सड़क पर छोटी नहर के समीप अज्ञात वाहनसवार एक युवक को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। घायल युवक की पहचान इस्लामपुर वार्ड एक निवासी मो रब्बान के बेटे मो मिकाइल के रूप में हुई है। वह अपनी फुआ को गद्दी गांव स्थित ससुराल छोड़ने गया था। ईद को लेकर वह फुआ को ससुराल छोड़कर वापस अपने घर इस्लामपुर लौट रहा था। इसी दौरान सुखानगर रोड स्थित छोटी नहर के पास यह हादसा हो गया। इसकी खबर 112 को दी गई, लेकिन जब तक 112 घटनास्थल पर पहुंचती उसके पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए प्रतापगंज पीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते हीं रोते बिलखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.