चाईबासा, अप्रैल 13 -- जगन्नाथपुर। जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरूपासया गांव में हुई महिला की निर्मम हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी को बरामद किया है। मामले में मृतक के बहन का बेटा बलियाडीह निवासी राकेश सिंकु के लिखित आवेदन पर जेटेया थाना में 10 अप्रैल 2026 को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतका की पहचान चिरूपासया निवासी टुरिया गगराई (50 वर्ष) के रूप में हुई थी।वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। घटनास्थल से बरामदटी-शर्ट व पैंट के आधार पर ग्रामीणों से पूछताछ की गई, जिसमें यह कपड़ा गांव के ही गागा गगराई (30 वर्ष) का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीका...