गौरीगंज, मार्च 13 -- शुकुल बाजार। विकास खंड की 54 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से 40 वर्ष पूर्व बाजार शुकुल विकासखंड के फुंदनपुर में संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय को आखिरकार अपनी जमीन मिल गई है। लंबे समय से स्थायी भवन की मांग की जा रही थी। भूमि उपलब्ध होने के बाद अब भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब तक यह होम्योपैथिक अस्पताल कभी किराए के भवन में तो कभी ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय में सीमित संसाधनों के बीच संचालित हो रहा था। जगह की कमी के कारण मरीजों को बैठने, जांच और दवा वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां प्रतिदिन औसतन 60 से 80 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। 23 सितंबर 2022 को ग्राम प्रधान रीता देवी पति कट्टर पासी की अध्यक्षता में हुई भूमि प्रबंधन समिति की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.