सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर,संवाददाता। जिले में फीस संरचना सार्वजनिक न करने वाले 25 सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। डीएम मनीष बंसल ने स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि विद्यालय फीस वृद्धि विनियम अधिनियम के तहत स्कूलों को फीस बढ़ाने या नया फीस स्ट्रक्चर लागू कर 31 जनवरी तक विभाग को जानकारी देनी अनिवार्य है, लेकिन स्कूल संचालकों ने आदेशों को दरकिनार करते हुए मनमानी दिखाई। जिले में सीबीएसई-आईसीएसई के करीब 106 स्कूल पंजीकृत हैं, लेकिन 25 स्कूलों ने अब तक फीस संरचना और वार्षिक शुल्क की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को नहीं दी। जबकि यह डाटा 31 जनवरी तक जमा करना जरूरी था। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, फिर भी विभाग के पास फीस से संबंधित पूरी जानकारी नहीं पहुंची...