नोएडा, मई 16 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित दी विजडम ट्री स्कूल के मुख्य गेट पर शनिवार को 50 से अधिक अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन पिछले कई वर्ष से मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि कर रहा। इस वर्ष भी फीस में 40 फीसदी की वृद्धि की है। अभिभावक अनुभा भास्कर, आशीष मिश्रा, सचिन और वीरेंद्र ने बताया कि फीस वृद्धि समेत अन्य समस्याओं से परेशान होकर सभी अभिभावक एकत्रित होकर स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रबंधन की ओर से बच्चों की टीसी जारी करने और उन्हें निकालने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन आज वहीं, प्रदर्शन को बढ़ता देख डीआईओएस कार्यालय से भी एक प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और उनकी शिकायतें सुनीं। डीआईओएस प्रतिनिधि ने आश्वा...