प्रयागराज, जुलाई 22 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और स्नातक व परास्नातक स्तर पर सीटों में कटौती के विरोध में बुधवार को छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्रसभा, आइसा और दिशा छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने सुबह से ही पुस्तकालय द्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बंद होने पर छात्र सड़क पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कुछ छात्र प्रतीकात्मक रूप से अपने हाथों में हथकड़ी की तरह लोहे की चेन लपेटकर बैठे थे। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि वापस लेने, स्नातक और परास्नातक की सीटों को पुनः बहाल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज के विरोध में ...